फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Receding floodwaters are leaving behind mud on roads and in fields.

Ghazipur News: बाढ़ का उतरता पानी रास्तों व खेतों में छोड़ रहा कीचड़

Wed, 09 Sep 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Receding floodwaters are leaving behind mud on roads and in fields.
गंगा का जलस्तर मंगलवार की शाम 62.740 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से घटाव हो रहा है। लेकिन बाढ़ का उतरता पानी मार्गों व खेतों में कीचड़ छोड़ते हुए जा रहा है। इससे ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक दुश्वारी नगदीलपुर, हसनपुरा, वीरऊपुर, पटना, फुलवारी कला, शादी-भादी, खरौना, गौरी, तेतारपुर आदि जगहों पर देखने को मिल रहा है। बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही मार्गों पर काई जमा हो गई है। इससे फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं प्रशासन की ओर से दावा किया गया कि नदियों के घटते जलस्तर के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के प्रसार की संभावनाओं को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा, ब्लीचिंग, चूने का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

ताजपुर कुर्रा, चित्रकोनी, सिंहानी, अमौरा, देवल, सायर, बरेजी, कुतुवपुर, बारा, गहमर, खजुरी, पथरा, हरकरनपुर, दलपतपुर, रायसेनपुर, भदौरा के सुरही में छिड़काव कार्य कराया गया। रेवतीपुर : क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में जैसे-जैसे बाढ़ का पानी कम हो रहा है, वैसे-वैसे पीड़ितों के सामने नई कठिनाइयां खड़ी हो रही हैं। पानी उतरने के साथ कई जगहों से तेज दुर्गंध और बदबू उठ रही है, वहीं गांवों में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इससे लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी के साथ आई गंदगी और सड़े-गले पदार्थों के कारण वातावरण दूषित हो गया है। घरों, गलियों और खेतों में कीचड़ जमा होने से लगातार बदबू आ रही है। शाम होते ही मच्छरों के झुंड लोगों का जीना मुहाल कर रहे हैं। जमानिया : क्षेत्र में गंगा और कर्मनाशा नदियों का जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पानी कम होने के साथ ही प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रघुनाथपुर, देवरिया और पाह सैयदराजा में 450 राहत पैकेट वितरित किए गए।

0000000000000
राहत सामग्री का वितरण
भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर ग्राम सभा में जरूरतमंदों की मदद के लिए एक विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना राय के नेतृत्व में गांव के 350 लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर तहसीलदार महेंद्र प्रताप, लेखपाल अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed