फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajkumar beat Abhishek in two minutes

Ghazipur News: राजकुमार ने दो मिनट में अभिषेक को दी पटकनी

Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar beat Abhishek in two minutes
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित बड़ा मीणा गांव के पास जय बाबा भगत माता काली समिति की ओर से शनिवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रभुनाथ चौहान ने फीता काट कर दंगल का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, पांडेयपुर राधे के अभिषेक और मऊ के राजकुमार के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें दो मिनट में राजकुमार ने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को पटकनी दी। ऐसे ही मऊ के प्रमोद और सिखड़ी के गोलू के बीच मुकाबला हुआ जो बराबरी पर रही।
विज्ञापन

खालिद नायकडीह और प्रद्युमन बरवा मऊ में मुकाबला हुआ। इसमे मऊ के प्रधुम्न जीते। इसी तरह कई मुकाबला हुए। जिसमें उफानपुर के प्रमोद, सिखड़ी के बहादुर, पांडेयपुर के बृजेश, अभिषेक, रामप्रवेश ने जीत दर्ज की। जीते हुए पहलवानों को राज्यमंत्री ने पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि सरकार होनहार खिलाड़ी की भविष्य संवारने में तत्पर है। मोदी सरकार ने खेल को काफी बढ़ावा दे रही है। रेफरी कृष्ण कुमार यादव ने की। इस मौके पर हरिशंकर चौहान, परशुराम मौर्य, भोलू, रामानंद चौहान, मुनीब चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed