फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Procession out, people drenched with devotion

शोभायात्रा निकली, भक्ति से सराबोर हुए लोग

Sun, 10 Apr 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Procession out, people drenched with devotion
गाजीपुर। रामनवमी पर रविवार को शहर के मुख्य मार्गों से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में विभिन्न आयोजन समितियों शामिल हुईं। तुलसी का पुल से निकली शोभा यात्रा नवाबगंज , नखास, लालदरवाजा, मिश्रबाजार होते हुए लंका मैदान में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में रथों पर देवी-देवता विराजमान थे। इस दौरान शहर के विभिन्न जगहों से लोग शोभा यात्रा में शामिल होते गये और पूरा शहर जय श्रीराम के उद्घोष और भगवा झंडों से सराबोर रहा।
विज्ञापन

भक्तिमय संगीत, झंडों और उद्घोष के साथ रथ के पीछे चल रहा कारवां ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया था। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। शोभा यात्रा को देखने के लिए घरों की छत पर बड़ी संख्या में महिलाएं खड़ी होकर पुष्प वर्षा कर रही थीं। इस दौरान एक तरफ जहां जय श्रीराम के नारे का उद्घोष हो रहा था। वहीं डीजे पर भक्ति गानों की धुन पर युवा, बच्चे सभी जमकर थिरक रहे थे। शोभायात्रा ज्यों ज्यों आगे बढ़ती गई कतार बढ़ती जा रही थी। शोभायात्रा में रथ पर सवार प्रभु श्रीराम की झांकी आकर्षण का विशेष केंद्र बने रहे। विकास समिति मुक्तिपुरा की ओर से शोभा यात्रा को लेकर विशेष इंतजाम किया गया था। साथ ही शहर के हर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जो रूट डायवर्जन के साथ सड़कों पर भीड़-भीड़ को कम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed