फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Private hospital seized in case of woman's death

Ghazipur News: महिला की मौत के मामले में निजी अस्पताल सीज

Mon, 19 Aug 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Private hospital seized in case of woman's death
बारा। गर्भवती महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। शनिवार की रात स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित निजी अस्पताल को सीज कर दिया। गहमर कोतवाली क्षेत्र के लहना गांव निवासी खुशबू सिंह (26) पत्नी अभिनंदन सिंह तीन महीने की गर्भवती थी। 13 अगस्त को पेट में दर्द होने पर परिजन भदौरा-दिलदारनगर नहर मार्ग स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के कर्मियों ने 15 अगस्त को निजी एंबुलेंस से वाराणसी भेज दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार की शाम महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला ऑपरेशन लायक स्थिति में नहीं थी, लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा गलत ऑपरेशन कर उसकी जान ले ली गई। परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक भदौरा डॉक्टर धनंजय आनंद व प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक कुमार मिश्रा ने अस्पताल को सीज कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि निजी अस्पताल को सीज कर अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed