फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Premachandra was hostile to hypocrisy

पाखंड विरोधी थे प्रेमचंद्र: सदानंद शाही

Wed, 15 Jul 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Premachandra was hostile to hypocrisy
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं प्रेमचंद साहित्य संस्थान गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में प्रेमचंद को कैसे पढ़े विषय पर 16 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का बुधवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रेमचंद साहित्य संस्थान के निदेशक एवं हिंदी विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सदानंद शाही ने कहा कि प्रेमचंद आत्म केंद्रीयता को तोड़कर मन को उदात्त बनाने वाले लेखक थे। वह पाखंड विरोधी थे।
विज्ञापन

वह जीवन एवं समाज में आए विडंबना को चिन्हित कर उस पर सवाल उठाने वाले लेखक थे। उनकी कहानियों एवं उपन्यासों से गुजरते हुए हम बखूबी अपने देश समाज एवं जीवन के स्पंदन को महसूस कर सकते हैं। अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चितरंजन मिश्र ने कहा कि प्रेमचंद हिंदी साहित्य में तुलसी और कबीर के बाद सबसे अधिक पढ़े जाने वाले एवं लोकप्रिय लेखक हैं। संयोजक डा. निरंजन कुमार यादव ने बताया कि इस कार्यशाला में आठ राज्य के प्रतिभागी सम्मिलित है, जिनकी संख्या लगभग 750 है। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत हिंदी के विभागाध्यक्ष डा. संगीता मौर्य ने किया। इस मौके पर डा. संतन कुमार राम, मीडिया प्रभारी डा. शिवकुमार यादव मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रोफेसर डा. सविता भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed