फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police team raided 40 hideouts of cow smugglers in Ghazipur

UP News: गाजीपुर में गो- तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 40 टीमों ने 40 स्थानों पर मारा छापा

Fri, 06 Jun 2025 03:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 06 Jun 2025 03:33 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 40 गो-तस्करों को चिह्नित कर पुलिस टीमों ने एक साथ ठिकानों पर छापा मारा। एसपी डाॅ. ईरज राजा ने कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Police team raided 40 hideouts of cow smugglers in Ghazipur
तस्करों के ठिकाने पर पुलिस की दबिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई गो तस्करों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। वहीं, पुलिस ने कुछ संवेदनशील स्थान भी चिह्नित किए हैं। उनकी निगरानी के लिए नाइट विजन ड्रोन का सहारा लिया जाएगा।

विज्ञापन


अमर उजाला ने गाजीपुर के 31 मई के अंक में गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर गंगा की रेती में गाड़ते हैं, सिर्फ मुंह दिखता है, रात में एक-एक की करते हैं तस्करी...शीर्षक से ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित थी। बताया था कि जिले के सैदपुर, करंडा और जमानिया थाना क्षेत्र में तस्कर सक्रिय हैं।
विज्ञापन


वे तस्करी कर गोवंश को बिहार और पश्चिम बंगाल तक पहुंचा रहे हैं। इसका संज्ञान पुलिस प्रशासन ने लिया और टीम गठित करके एक साथ छापा मारा। इसी सिलसिले में एसपी डाॅ. ईरज राजा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि सभी पशु तस्करों का आपराधिक ब्योरा तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर गो तस्करी के संभावित और प्रभावित क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ड्रोन सर्वे, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी कराई जा रही है। नए गो तस्करों को सूचीबद्ध कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गो तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ लोगों के पास संदिग्ध वस्तुएं भी मिली हैं। उनकी जांच की जा रही है। मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। उनसे संबंधित लोगों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गो तस्करों के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज किए गए थे। कई तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। सात गैंग पंजीकृत किए गए थे।

गो तस्करों को उन्हीं की भाषा में जवाब देगी पुलिस : एसपी
पशु तस्करों की ओर से पुलिस पर होने वाले हमलों के सवाल पर एसपी डाॅ. ईरज राजा ने कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जरूरत पड़ने पर तस्करों की ही भाषा में पुलिस जवाब भी देगी। उन्होंने बताया कि आसपास के जिलों से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए सभी संबंधित जिलों को पत्र भेजा गया है। पशु तस्करों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी, ताकि पूरी तरह गो तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

ड्रोन कैमरों से गो तस्करों को पकड़ेगी पुलिस, नाव से होगी पेट्रोलिंग
जनपद में गो तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस तकनीक का भी सहारा ले रही है। संभावित क्षेत्रों में अब नाइट विजन ड्रोन का उपयोग करेगी। इसके अलावा, जिले की सीमा में 105 किलोमीटर का क्षेत्र नदी का किनारा है, जो बिहार की सीमा तक सटा हुआ है। ऐसे में नदी मार्ग से गो तस्करी रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ-साथ नाव से पेट्रोलिंग करने का निर्णय लिया गया है।

जनपद में सैदपुर से होकर चंदौली और बिहार की सीमा तक नदी मार्ग से भी गोवंश को तस्कर ले जाते हैं। एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भौगोलिक जानकारी रखने के लिए ड्रोन और नाइट विजन ड्रोन को उपयोग में लाया जाएगा, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। इन क्षेत्रों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की जा रही है।

एसपी ने बताया कि नदी मार्ग से होने वाली गो तस्करी को रोकने के लिए दिन में ड्रोन सर्विलांस का सहारा लिया गया। कुछ हॉट स्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं, जहां भविष्य में छापा मार कर कार्रवाई की जाएगी। नाइट विजन ड्रोन से रात्रि पेट्रोलिंग की जाएगी।

तस्करों के खिलाफ एनएसए की होगी कार्रवाई, जब्त होगी संपत्ति
पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि जिले में शासन और पुलिस की ओर से 40 गो तस्करों की सूची बनाई गई है। इनमें से कई तस्करों को हिरासत में लेकर जानकारी जुटाई जा रही है कि वे किस तरह तस्करी करते हैं। इसकी सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि बिहार के बक्सर और कैमूर की सीमा जनपद से सटी हुई है। इसके चलते चंदौली और गाजीपुर के रास्ते गो तस्कर बिहार और पश्चिम बंगाल तक पशु तस्करी करते हैं। इस पर हर हाल में रोक लगाने के लिए पुलिस कई कड़े निर्णय ले रही है। उन्होंने बताया कि गो तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। 

दिन में जिले के बाॅर्डर पर कराया गया ड्रोन सर्वे
गो तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जनपद पुलिस काम कर रही है। अभियान के क्रम में शुक्रवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी एवं सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने दिन में गाजीपुर से सटे जिलों चंदौली, बक्सर, कैमूर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी की सीमा पर सूचना के आधार पर गो तस्करी के संभावित/प्रभावित क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों पर प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के लिए ड्रोन सर्वे, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed