फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police rehearsed riot control

Ghazipur News: पुलिस ने दंगा नियंत्रण का किया पूर्वाभ्यास

Sun, 09 Mar 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police rehearsed riot control
नगर से सटे अदिलाबाद चौराहे के पास शनिवार की शाम को अचानक पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे गूंजने के साथ ही कुछ लोगों के पुलिस पर पत्थर फेंकने और पुलिस की गोली की आवाज आने लगी। इससे लोग सकते में आ गए। इससे पहले कि लोग कुछ अंदाजा लगाते, पता चला कि पुलिस-प्रशासन की ओर से त्योहारों के मद्देनजर दंगा नियंत्रण अभियान के तहत पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन


होलिका दहन, होली और रमजान के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कोतवाली पुलिस और जिला मुख्यालय से आई पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह की देखरेख में अदिलाबाद चौराहे के पास पूर्वाभ्यास किया गया। अभ्यास में कुछ युवकों को दंगाई के रूप में प्रदर्शित किया गया। इन युवकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पत्थरबाजी का प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। हालात नियंत्रितत नहीं हुए तो फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान एक व्यक्ति की काल्पनिक मृत्यु और दो लोगों के घायल होने की स्थिति को दर्शाया गया। होलिका दहन, रंगोत्सव, रमजान, ईद, नवरात्र व रामनवमी के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए यह पूर्वाभ्यास किया गया। कोतवाली के कई उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मियों ने इस माॅकड्रिल में भाग लिया। पूरे अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने नियमों का पालन करते हुए बलवा या दंगा होने पर कार्रवाई का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed