फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested four animal smugglers in Ghazipur

Ghazipur News: पुलिस ने चार पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, भागते समय एक को मारी गोली

Sun, 18 Aug 2024 11:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Aug 2024 11:36 PM IST
सार

पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की सयुंक्त टीम ने रविवार की देर रात चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए एक तस्कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police arrested four animal smugglers in Ghazipur
पुलिस की गिरफ्त में पशु तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की सयुंक्त टीम ने रविवार की देर रात चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए एक तस्कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद श्यामजी यादव ने बताया कि सूचना पर रविवार को चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि वे प्रतिबंधित मांस बेचने जा रहे थे। तस्करों ने मोहब्बतपुर गांव में सड़क किनारे पुराने खंडहर के पास बोरो में और स्कूटी की शीट के नीचे मांस छिपाकर रखा था। उनकी निशादेही पर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बरामद किया। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक तस्कर चुन्नू कुरैशी निवासी मसौउदपुर थाना शादियाबाद पुलिस को धक्का देकर पुराने खंडहर की ओर भागने लगा। झांड़ियों में पहले से छिपाकर रखे असलहे से उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया। एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर सीएचसी मनिहारी भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में चुन्नू कुरैशी, सेराज अहमद निवासी मसौउदपुर थाना शादियाबाद, शादाब आलम निवासी तुलसीपुर तेलपुरा थाना कोतवाली और मोहम्मद राजा कुरैशी उर्फ साजिल निवासी मु0 निगाहीबेग खुदाईपुरा थाना कोतवाली शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed