फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pledged to protect democracy and the country's constitution

लोकतंत्र और देश के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया

Sun, 11 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pledged to protect democracy and the country's constitution
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में समता भवन कार्यालय पर संपूर्ण क्रांति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र एवं देश के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि आज देश में संपूर्ण क्रांति की जरूरत है। आज के हालात वर्ष 74 के राजनीतिक हालात से मेल खाते हैं। उन्होंने संपूर्ण क्रांति की चर्चा करते हुए कहा कि लोकनायक ने कहा था कि भ्रष्टाचार मिटाने, बेरोजगारी दूर करने, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने आदि ऐसी चीजें हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकती है। यह तभी पूरी हो सकती है जब संपूर्ण व्यवस्था बदल दी जाए और संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के लिए संपूर्ण क्रांति की आवश्यकता है। आज के दौर में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार और महंगाई लगातार बढ़ रही है। कहा कि सरकार की तानाशाही चरम सीमा पर है। लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विरोधी दल के नेताओं को बेवजह फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाला जा रहा है। आज अघोषित इमरजेंसी है। मुल्क को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे नेता के नेतृत्व की जरूरत है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खान, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, नगर सचिव अजय श्रीवास्तव, हरिवंश यादव, चंद्रिका यादव, ओमप्रकाश यादव, मारकंडेय यादव, अशोक पांडेय, नन्हे, लड्डन खां, गौरव श्रीवास्तव, रामविलास गिरी, मनोज कुमार यादव, अशोक चौहान, डॉ. निसार, ग्यासुद्दीन आजाद, रामअवध सिंह यादव, कृष्णा पांडेय, अखिलेश यादव, इंद्रासन यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed