{"_id":"72d232d8ffa5fa7ebb1646fcb6c95215","slug":"phagun-magh-bit-shadow-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फागुन में माघ-सा छाया कोहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फागुन में माघ-सा छाया कोहरा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बदली और कोहरा छा रहा है। बीते गुरुवार को आधे दिन बदली और आधे दिन धूप खिलने के बाद शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे तक लहुरीकाशी घने कोहरे में जकड़ी रही। इसके बाद खिली धूप ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई।
कोहरे का आलम इस कदर था कि फागुन माह में माघ जैसा नजारा दिखा। कोहरे के धुंध में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हर कोई मौसम के खेल की चर्चा करता नजर आया।
विज्ञापन
कोहरे का आलम इस कदर था कि फागुन माह में माघ जैसा नजारा दिखा। कोहरे के धुंध में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हर कोई मौसम के खेल की चर्चा करता नजर आया।
विज्ञापन