फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People running in Run for Unity

रन फार यूनिटी में दौड़े लोग

Tue, 01 Nov 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
People running in Run for Unity
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही एकता दिवस के रूप में शपथ दिलाई गई। राइफल क्लब से नेहरु स्टेडियम तक रन फार यूनिटी दौड़ और मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। इसमें जिलाधिकारी के साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी व नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, एनसीसी, युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, व्यापार मंडल आदि ने हिस्सा लिया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम के अलावा 100 गांवो में भी रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो, संभ्रात नागरिकों, व्यापार मंडल, स्कूली छात्र-छात्राओं को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सरदार बल्लभ भाई पटेल एंव अन्य महापुरूषों के जीवन पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दौड़ में युवा, बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं, समाजसेवी, एनसीसी, लुर्दस कान्वेट बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, नेहरु युवा केन्द्र के वालेंटियर, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग दल, राजकीय सिटी इंटर कालेज एवं अन्य खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह एकता दौड़ राईफल क्लब परिसर से कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए जिलाधिकारी आवास, पीरनगर चौराहा, विकास भवन चौराहा से होकर नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पर जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी की ओर से समता भवन पर सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि दोनों महापुरुष देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे। जिला कांग्रेस कमेटी ने जदेपुर कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इंदिरा गांधी का देशहित में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज की गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोन्सा ने माल्यार्पण किया गया तथा उनके नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में राइफल क्लब से नेहरू स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी के तहत रैली निकाली गई। जिसमें एनसीसी कैडेट्स एवं गाइड ने भाग लिया। इस रैली का प्रारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूनम वर्मा, सुनीत कैप्टन रीता सिंह सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कि 147वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर मनाई गई। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाई गई। कहा कि देश की एकता और अखंडता के प्रति सरदार पटेल के दृढ विचार राष्ट्रभावना के मजबूती के लिए आज भी प्रासंगिक है। नंदगंज : शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। सभी ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके द्वारा किए गए समाज व देश हित में कार्यों को याद किया। इंदिरा बालिका उ.मा. विद्यालय, सावित्री बालिका इंटर कॉलेज बरहपुर में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया गया। दुल्लहपुर : पटेल जयन्ती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन श्री महन्थ राम बरन दास इंटर कालेज भुड़कुड़ा के खेल मैदान में किया गया। जिसमें इन्टर कालेज भुड़कुड़ा एवं पीजी कालेज भुड़कुड़ा के एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवक, स्काउट गाइड शामिल हुए। रेवतीपुर : ग्राम पंचायत रेवतीपुर में वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। बिरनो : बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में भङसर प्राइमरी विद्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जमानिया : स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय संगोष्ठी कक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी, चलचित्र प्रस्तुति एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वही महा विद्यालय में एनसीसी विभाग द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। पटेल के जीवन और कार्य पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में सैकड़ों शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

शहर के रजदेपुर कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भा

शहर के रजदेपुर कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भा- फोटो : GHAZIPUR

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फार यूनिटी दौड़ में शामिल लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फार यूनिटी दौड़ में शामिल लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर- फोटो : GHAZIPUR

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फार यूनिटी दौड़ में शामिल डीएम आर्यका अखौरी समेत अन्य ?

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फार यूनिटी दौड़ में शामिल डीएम आर्यका अखौरी समेत अन्य ?- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed