फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pedestrians remained worried for hours due to traffic jam in the city

Ghazipur News: अदालत में फाइलों के बीच से निकला अजगर

Fri, 08 Dec 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pedestrians remained worried for hours due to traffic jam in the city
गाजीपुर। जनपद न्यायालय स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट जूनियर डिविजन प्रथम में मुकदमों की फाइलों के बीच से शुक्रवार को अजगर निकल आया, जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। डंडे के सहारे बाल्टी में कर्मचारी अजगर को भरकर ले गए। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। जनपद न्यायालय में सुबह अधिवक्ता और वादी पहुंच गए थे। प्रत्येक न्यायालयों में मुकदमों की तिथि देखने के लिए वादी और अधिवक्ता मौजूद थे। इधर फास्ट ट्रैक जूनियर डिविजन प्रथम में पीठासीन अधिकारी के बैठने से पूर्व नियत तिथि की फाइलों को न्यायालय कर्मी ले जाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान फाइलों के बीच अजगर देख कर्मचारी घबड़ा गए और बाहर चले आए। इधर जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई। न्यायालय कर्मियों ने डंडे के सहारे अजगर को बाहर निकाला और एक बाल्टी में रखकर उसे कक्ष से दूर किया। इधर वादकारियों की भीड़ जुट गई। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। इधर, फाइलों के बीच अजगर निकलने की चर्चा पूरे दिन कचहरी में होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed