फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Patients suffering from viral fever, cold, cough, and headache arrived at the health fair.

Ghazipur News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार, सर्दी खांसी और सिरदर्द के पहुंचे मरीज

Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from viral fever, cold, cough, and headache arrived at the health fair.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में पहुंचे मरीज। संवाद
गाजीपुर। जिले के 62 प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 2100 मरीजों ने उपचार कराया, इसमें से करीब 800 मरीज वायरल बुखार, सर्दी, खांसी और सिरदर्द से पीड़ित रहे। वहीं, करीब 1300 मरीज विभिन्न मरीजों के पहुंचे थे। भांवरकोल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में डॉ. चंदन वर्मा ने खांसी, जुकाम, सिरदर्द और वायरल बुखार के करीब 35 मरीजों का उपचार किया। साथ ही जांच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा में स्टाफ नर्स पुष्पा यादव ने बुखार और खांसी के 28 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई। नंदगंज में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे 57 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भास्कर ने की। उन्होंने बताया कि जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श देने के साथ आवश्यक दवा भी दी गई है। डॉ. शालिनी भास्कर ने बताया कि इन दिनों स्वास्थ्य केंद्र पर डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में साफ-सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में 2100 से अधिक मरीजों ने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed