{"_id":"59aaee3c4f1c1b1b278b4f63","slug":"panting-the-oath-of-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग कर दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग कर दिलाई स्वच्छता की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को शपथ दिलाते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘उम्मीद परिवार’ ने सरकारी कार्यालयों की दीवारों की साफ-सफाई का बीड़ा उठाया है। इस कार्य में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं परिवार के सदस्यों का साथ दे रही हैं। इसी क्रम में शनिवार की शाम रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने लोगों के साथ खुद दीवार जीजीआई की दीवार को पेंटिंग की।
इस दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए सरकारी कार्यालयों की पोस्टर न चस्पा करने के साथ उस स्लोगन लिखकर उसे गंदा न करने आग्रह किया। उम्मीद परिवार के अध्यक्ष सिद्धार्थ राय ने सरकारी कार्यालयों को चमकाने का निर्णय लिया। इसके तहत 27 अगस्त की शाम से परिवार के सदस्यों के साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर के महुआबाग स्थित बेसिक कार्यालय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दीवारों को चमकाने का काम शुरु कर दिया।
प्रतिदिन शाम को दो घंटे परिवार के सदस्यों के साथ छात्र-छात्राएं दीवार पर पेंटिंग के बाद उस कलाकृति बनाने में जुटी थीं। इन्होंने शुक्रवार की शाम तक बेसिक कार्यालय की सूरत को पूरी तरह से बदल दिया। शनिवार को उम्मीद परिवार के साथ छात्र-छात्राएं बेसिक कार्यालय के सामने स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दीवार को चमकाने में जुटी रही।
विज्ञापन
इसी दौरान शाम को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा वहां पहुंचे और लोगों के साथ खुद दीवार की पेंटिंग करने में जुट गए। इस अवसर पर रेल राज्यमंत्री ने मौजूद लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए लोगों से इस बात का आग्रह किया कि वह नगर को साफ-सुधरा रखने के साथ ही सरकारी दीवारों को गंदा न करें।
उम्मीद परिवार के अध्यक्ष सिद्धार्थ राय ने बताया कि सरकारी कार्यालयों की दीवारों को चमकाने का काम पूरा होने के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकारी दीवारों की सूरत बदलने में योगदान देने वालों को रेल राज्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर लूदर्स कान्वेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पांडेय, सनी चौरसिया, शशांक, सत्यम, मयंक, रम्भा राय, शिवा, संदीप, अहमद हुसैन आदि मौजूद थे।