फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pandal doors opened; devotees worshipped Prathamesh.

Ghazipur News: पंडालों में खुले पट, श्रद्धालुओं ने प्रथमेश का किया पूजन

Tue, 15 Sep 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pandal doors opened; devotees worshipped Prathamesh.
शहर के मिश्रबाजार में गणेश आरती करती महिला श्रद्धालु। संवाद
गाजीपुर। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित पंडालों में सोमवार को भगवान गजानन का विधि-विधान से पूजन करके पट खुला। इसके साथ ही पूरा वातावरण गणपति मोरया, बप्पा मोरया रे के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान भगवान गणेश की विशेष आरती की गई। आरती में शामिल होकर भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

शहर के मिश्रबाजार, चीतनाथ, झंडातर आदि जगहों पर बनाए गए पंडाल में एक दिन पूर्व भगवान गणेश की प्रतिमा गाजे-बाजे संग लाई गई। गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से पूजन करके गजानन का पट खोला गया। उनका पट खुलते ही आरती की गई और पूरा माहौल जयकारे से गूंज उठा। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

भगवान गणेश का दर्शन करने के लिए शाम होते ही लोग सड़कों पर निकलना शुरू कर दिए। इसके कारण शहर की सड़कों पर रौनक देखने को मिली। देर रात तक शहर गुलजार रहा। वहीं पंडालों का आकर्षक तरीके से सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पंडाल के आसपास के मार्गों को झालर व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। शाम होते ही पंडाल वाले इलाके रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे।

शहर के मिश्रबाजार में गणेश आरती करती महिला श्रद्धालु। संवाद

शहर के मिश्रबाजार में गणेश आरती करती महिला श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed