फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pakhanpura beat host Suhwal 5-4 in tiebreaker

Ghazipur News: पखनपुरा ने टाईब्रेकर में मेजबान सुहवल को 5-4 से हराया

Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Pakhanpura beat host Suhwal 5-4 in tiebreaker
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित इंटर कालेज के खेल मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 52वीं अंतरराज्यीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल फुटबाल चैंपियनशिप आयोजित है। शुक्रवार की शाम खेले गए मैच में पखनपुरा ने टाईब्रेकर में मेजबान सुहवल को 5-4 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मध्यांतर से पहले मैच के 14वें मिनट में पखनपुरा के राजू ने गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक पखनपुरा ने बढ़त को कायम रखा। इसके बाद 53वें मिनट में पखनपुरा के आदित्य ने गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया। वापसी की कोशिश में जुटी मेजबान सुहवल की टीम के शिवम राय ने मैच के 78वें मिनट में शानदार गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद ही मेजबान सुहवल के हरेराम यादव ने मैच के 89वें मिनट में गोलकर टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। निर्णय निकलता न देख निर्णायक ने टाईब्रेकर का सहारा लिया, जिसमें पखनपुरा ने मेजबान सुहवल को 5-4 से शिकस्त देकर मुकाबला जीत लिया। मैच में निर्णायक बृजेश मिश्रा एवं कमेंट्री सुरेंद्रनाथ राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed