फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Paid tribute to Ramgovind Chaudhary by observing a two-minute silence.

Ghazipur News: दो मिनट का मौन रख रामगोविंद चौधरी को दी श्रद्धांजलि

Mon, 28 Sep 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to Ramgovind Chaudhary by observing a two-minute silence.
कचहरी स्थित सपा कार्यालय समता भवन में कार्यकर्ताओं के साथ  मौन रहकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गो
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के निधन पर कचहरी स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को शोक सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि रामगोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के अग्रणी और सिद्धांतनिष्ठ नेताओं में थे। चौधरी साहब व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी, संघर्षशीलता और जनसेवा का प्रतीक था। अंतिम समय तक समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, गरीबों और वंचितों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सदन में उठाया। उनका सम्पूर्ण जीवन समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उनका निधन समाजवादी पार्टी और समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी उनके योगदान को हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण करती रहेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, रामशीष, हीरा बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed