फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Order to stop the salary of Block Development Officer

खंड विकास अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश

Wed, 24 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Order to stop the salary of Block Development Officer
सभी विकासखंडों में मिशन कायाकल्प योजनांतर्गत विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक राइफल क्लब के सभागार में बुधवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मनिहारी को दो ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का कार्य प्रारंभ न किए जाने के लिए फटकार लगाते हुए उनका नवंबर माह का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य 15 दिनों के अंदर नहीं शुरू हुआ तो शासन स्तर पर निलंबन के लिए पत्राचार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने मिशन कायाकल्प के तहत सभी कार्य बिंदुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिए। समीक्षा के दौरान सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि कार्यों को कराए जाने पर बल दिया। जिन-जिन विकासखंडों में दिव्यांग शौचालय निर्माण अधूरा है उन ग्राम पंचायतों में एक साथ मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय के कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर सहायक खंड विकास अधिकारी पं.-खंड विकास अधिकारियों को कार्य की प्रगति में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि जिन-जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का कार्य पूरा हो चुका है वहां ग्राम सचिवालय स्थापित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, पीडी बालगोविंद, बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, सभी खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed