फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   opened government office, working staff

दफ्तरों में काम करते नजर आए कर्मचारी

Thu, 14 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
opened government office, working  staff
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर सरकारी दफ्तर खुल रहे हैं। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति भी हो रही है, लेकिन लाकडाउन की वजह से यहां पर इक्का-दुक्का लोग ही किसी कार्य के सिलसिले में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को सरकारी दफ्तरों के पड़ताल के दौरान विभिन्न विभागों में कुछ इसी तरह का नजारा दिखा।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद सभी सरकारी कार्यालय खुल रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी भी आ रहे हैं, लेकिन लाकडाउन के चलते किसी कार्य के लिए नाममात्र के लोग ही आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे समाज कल्याण विभाग खुला था। यहां पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अधिकारी सहित छह कर्मचारी मौजूद थे। कुछ काम करते नजर आए तो कुछ बैठे, लेकिन किसी कार्य के सिलसिले में आने वाला व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। दिन में 12.15 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय छह कर्मचारी मौजूद थे, जो अपने-अपने काम व्यस्त थे।
विज्ञापन

कुछ इसी तरह से स्थिति विकास भवन में स्थित अन्य कार्यालयों में भी दिखी। आमघाट गांधी पार्क में स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में दिन में एक बजे नगर एसडीओ शिवम राय सहित कई जेई और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और कार्य करते नजर आए। काउंटर पर एक उपभोक्ता बिन जमा करने के लिए मौजूद था। एसडीओ ने बताया कि लाकडाउन की वजह से गिने-चुने लोग ही आ रहे हैं। विद्युत बिल जमा करने आने वालों की संख्या भी काफी कम है। कुल मिलाकर सरकारी दफ्तर तो खुल रहे हैं, लेकिन लाकडाउन की वजह से यहां पर नाममात्र के लोग ही आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed