फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only 7 percent of consumers in urban areas paid electricity bill

शहरी क्षेत्र में सिर्फ 7 फीसदी उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का भुगतान किया

Fri, 26 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Only 7 percent of consumers in urban areas paid electricity bill
गाजीपुर। बिजली विभाग की ओर से एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है लेकिन अधिकतर बकायेदार उपभोक्ता इसका लाभ नहीं ले सके हैं। अभियान की मियाद बीतने को है लेकिन विद्युत वितरण खंड-दो क्षेत्र के सिर्फ सात फीसदी लोगों ने बकाये बिजली बिल का भुगतान किया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड दो में शामिल शहरी क्षेत्र और मुहम्मदाबाद में 57816 उपभोक्ताओं का 252 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सिर्फ 3973 उपभोक्ताओं ने कुल 2.73 करोड़ रुपये बिजली बिल का एक मुश्त भुगतान किया है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभियान में सिर्फ चार दिन बचे हैं लेकिन तमाम उपभोक्ता इसका लाभ नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछली बार मार्च में एक मुश्त समाधान योजना अभियान चलाई गई थी। उस दौरान करीब 12 हजार उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का भुगतान किया था। इस बार स्थिति खराब है। वहीं, अभियान की विफलता को लेकर बड़ा कारण चुनावी बयानबाजी भी है। कई पार्टीयों के नेताओं ने सत्ता में आने के बाद बिजली बिल माफ करने का जो शिगुफा छोड़ा है। इसका बिजली उपभोक्ताओं को मनोवैज्ञानिक तौर पर प्रभावित किया है। इससे लोग बिजली बिल जमा करने के प्रति कम रूचि दिखा रहे हैं। इधर, शहर एसडीओ शिवम राय ने कहा कि रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। जिसका लाभ उपभोक्ता उठा सकेेंगे। इसलिए उपभोक्ताओं से अनुरोध कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed