{"_id":"656b7ba81aeebb0eb60a93e4","slug":"one-more-chance-for-revision-to-correct-educational-details-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-7257-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शैक्षिक विवरण को सही करने के लिए संशोधन का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शैक्षिक विवरण को सही करने के लिए संशोधन का एक और मौका
विज्ञापन
गाजीपुर। बोर्ड की ओर से परिषद की वेबसाइट पर वर्ष 2024 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के अपलोड त्रुटिपूर्ण शैक्षिक विवरणों को सही करने के लिए संशोधन का एक और मौका दिया गया है। संशोधन की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्यों, जिला विद्यालय निरीक्षकों और क्षेत्रीय कार्यालयों को सौंपी गई है। अपलोड त्रुटिपूर्ण शैक्षिक विवरणों को शुद्ध करने के लिए संबंधित कंप्यूटर फर्मों को छह दिसंबर तक अनिवार्य रूप से विवरण भेज देना है। इसके बाद अगर किसी भी विद्यालय के छात्रों का अपलोड शैक्षिक विवरण अशुद्ध पाया जाता है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित की होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव की ओर से जारी यह आदेश सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को प्राप्त हो चुका है। इस आदेश के अनुपालन में क्षेत्रीय कार्यालयों की तरफ से संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को क्रियान्वयन के लिए निर्देश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
सचिव की ओर से परीक्षार्थियों के व्यापक हित और जनहित तथा कुछ प्रधानाचार्यों की मांग पर संशोधन के लिए छह दिसंबर तक की तिथि बढ़ाई है। इससे पूर्व विशेष अभियान चलाकर और सतत अनुश्रवण करके त्रुटिपूर्ण शैक्षिक विवरणों को संशोधित कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद संबंधित की लापरवाही के चलते कुछ विद्यालयों के छात्रों के शैक्षिक विवरणों में त्रुटियां रह गई हैं। इससे पूर्व माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संशोधन के लिए 10 अक्तूबर तक का समय दिया गया था।
प्रधानाचार्यों को यह निर्देश दिया गया था कि छात्रों के नाम, उनके माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेन्डर, जाति एवं विषयों में दर्ज त्रुटियों को संशोधित करा लें। यह भी निर्देश दिया गया था कि सभी संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों का विद्यालय अभिलेख से अच्छी तरह से जांच करा लें। इसके बाद चेक लिस्ट में मिली त्रुटियों को वेबसाइट पर तत्काल संशोधित एवं अपडेट करा लें। प्रधानाचार्यो को यह भी सुनिश्चित करना था कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले एक भी छात्र का शैक्षिक विवरण निर्धारित तिथि के अंतर्गत परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होने से छूटने न पाए। किसी छात्र-छात्रा के शैक्षिक विवरणों में किसी भी प्रकार की त्रुटि अवशेष न रह जाए। इस संबंध में प्रधानाचार्यों द्वारा त्रुटि न रहने का प्रमाण पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिया गया था। इसके बावजूद त्रुटियां रह गई हैं।