{"_id":"693daafe02d117ce83024b3e","slug":"now-pos-machines-will-work-within-a-radius-of-50-meters-increasing-transparency-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-143768-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अब 50 मीटर के दायरे में काम करेगी पीओएस मशीन, बढ़ेगी पारदर्शिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अब 50 मीटर के दायरे में काम करेगी पीओएस मशीन, बढ़ेगी पारदर्शिता
विज्ञापन
उर्वरक विक्रेताओं के साथ-साथ समितियों पर उर्वरक बिक्री में अब पारदर्शिता लाने की कवायद चल रही है। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से पीओएस मशीन (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन में अब जियो फेंसिंग फीचर इंस्टाल करने की प्रक्रिया चल रही है।
इसकी विशेषता होगी कि दुकान या समिति के 50 मीटर के दायरे में ही यह मशीन काम करेगी। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि उर्वरक बिक्री में पारदर्शी व्यवस्था की कड़ी में पीओएस में जियो फेंसिंग फीचर इंस्टाल करने का निर्णय लिया गया है।
नई व्यवस्था के प्रभावी होने से विक्रेता अब पीएओएस मशीन कहीं अन्य जगह ले जाकर फर्जीवाड़ा नहीं कर सकेंगे। जनपद में 833 लाइसेंसी दुकानदार, 185 साधन सहकारी समिति व 16 राजकीय बीज भंडार पर नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि पीओएस मशीन में जियो फेंसिंग फीचर इंस्टाल करने की प्रक्रिया चल रही है। इस महीने के अंत तक जियो फेंसिंग फीचर इंस्टाल करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।