फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No water supply at stations

स्टेशनों पर पानी का इंतजाम नहीं

Mon, 28 May 2018 11:08 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Mon, 28 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
No water supply at stations
सूख्ाे हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-छपरा रेल मार्ग अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लगे हैंडपंप खराब हो गए हैं। कई जगह बनी पानी टंकी भी जलापूर्ति नहीं कर रही है। ऐसे में यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यही हाल मुगलसराय-दानापुर रेल मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों का है।
विज्ञापन


इनमें सबसे खराब स्थिति सैनिकों के गांव कहे जाने वाले गहमर स्थित रेलवे स्टेशन का है। यहां देश के कोने-कोने से आने वाले सैनिकों को पीने के लिए पानी नहीं मिलता। ताजपुरडेहमा और जखनियां रेलवे स्टेशन पर पानी टंकी तक नहीं बनी है। इन स्टेशनों पर लोगों को प्यास बुझाने से लेकर शौचालय तक के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


जखनियां संवाददाता के मुताबिक स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतीक्षालय कक्ष बनाया गया। इस दौरान शौचालय का भी निर्माण कराया गया, लेकिन पानी टंकी के अभाव में शो पीस बने कर रह गए। जबकि प्लेटफार्म के दोनों छोर पर बने सामान्य शौचालयों भी पानी के अभाव में जस के तस पड़े हुए हैं। जबकि यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए तीन हैंडपंप में से एक हैँडपंप भी खराब हो गया है। अन्य दो जैसे-तैसे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजपुर डेेहमा संवाददाता के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर पानी टंकी का निर्माण आज भी अधूरी है। पानी के लिए लगे सात इंडिया मार्का हैंडपंप में से तीन खराब हो चुके हैं। अन्य हैंडपंपों को काफी देर चलाने के बाद थोड़ा सा पानी आता है। स्टेशन पर ठहरने वाले तथा आने-जाने वाले यात्रियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।

करीमुद्दीनपुर संवाददाता के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर बनी चार पानी टंकियों में से तीन खराब हो गई हैं। इससे जलापूर्ति न होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। भीषण गर्मी में ट्रेनों के खड़ा होने तथा ट्रेन पकड़ने के लिए काफी पहले स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्री पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। यहां लगे हैंडपंपों की स्थिति भी भगवान भरोसे है। यही हाल ढोढाडीह रेलवे स्टेशन, नंदगंज रेलवे स्टेशन तथा दुल्हपुर रेलवे स्टशनों का है।


गहमर संवाददाता के मुताबिक गहमर रेलवे स्टेशन के पर रेल यात्रियों एवं राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप वर्षों पहले लगवाया गया था, जिसका लाभ सैनिकों के गांव में आने-जाने वाले यात्रियों को मिलता था। करीब छह माह से यह हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। इससे लोग इसका सेवन करने से कतरा रहे हैं। हैंडपंप में खराबी होने से बार-बार पानी छोड़ दे रहा है, जिससे काफी देर तक चलाने पर पानी आ रहा है। प्रदूषित पानी से सेहत न खराब हो, इस आशंका से लोग दूर-दराज लगे हैंडपंपों की दौड़ लगाकर पानी की व्यवस्था कर किसी तरह काम चला रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed