{"_id":"5839bf6d4f1c1b042a13bf86","slug":"no-money-in-atm-were-closed-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में पैसा नहीं, बंद रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में पैसा नहीं, बंद रहे बंद
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को शहर के कचहरी रोड पर पैसा निकालने के लिए एटीएम पर खड़े लोग।
पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट पर ब्रेक लगने के बाद से इनको बैंकों में बदलने, जमा करने और भुनाने के लिए आम और खास की जद्दोजहद जारी है। शनिवार को बैंक बंद होने पर लोग पैसे के लिए एटीएम तक की दौड़ लगाते रहे, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे, शहर के भी अधिकांश एटीएम बंद या रहे या उनमें पैसा नहीं था। जो एटीएम सेवा दे रहा थे, वहां धक्का-मुक्की के बीच ग्राहकों की कतार लगी रही। इस दौरान बीच में ही पैसा समाप्त होने से अधिकांश लोगों के हाथ निराशा लगी। ऐसे लोग एटीएम की व्यवस्था को कोसते हुए दूसरे एटीएम की तलाश करने लगे।
पीएम मोदी की ओर से पुराने 500 और 1000 के नोट को बंद करने की तो अधिकांश लोग सराहना कर रहे हैं, लेकिन सराहना के साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि पैसे को लेकर परेशानियां भी बढ़ी है। 500 का नया नोट बैंक और एटीएम में आने से इस परेशानी से भी निजात मिल जाएगी। शनिवार को बैंक बंद रहे जिन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि आज बैंक बंद है, वह प्रतिबंधित नोटों को जमा करने और बैंक से पैसा निकालने के लिए आए थे, लेकिन बैंक बंद होने से उन्हें निराशा हुई और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा मायूसी उन ग्राहकों को हुई जो दूर-दराज से आए थे। जिन ग्राहकों के पास एटीएम की सुविधा थी, वह पैसा निकालने के लिए एटीएम पर पहुंचे, लेकिन शहर के अधिकांश एटीएम के शो-पीस बने रहने से उन्हें निराशा हुई।
बैंक एटीएम के पास मौजूद गार्ड सहित अन्य लोगों से वह यह पूछते रहे कि इसके अलावा और कहां-कहां एटीएम लगा है। लोगों द्वारा बताने पर लोग उस एटीएम पर पहुंच रहे थे, लेकिन उस एटीएम के भी बंद रहने पर लोग झल्लाते हुए बैंक की व्यवस्था को कोस रहे थे। जो एटीएम काम कर रहे थे, वहां ग्राहकों की धक्का-मुक्की के बीच लाइन लगी रही। बीच में ही पैसा समाप्त हो गया, जिससे लाइन में खड़े अन्य लोग निराश होकर लौट हुए। फुटकर की समस्या को लेकर लोग दो हजार के नए नोट लेने से कतरा रहे हैं।