फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No building or canteen for advocates to sit in the Tehsil complex.

Ghazipur News: तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए न भवन न कैंटीन

Mon, 21 Sep 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
No building or canteen for advocates to sit in the Tehsil complex.
कासिमाबाद तहसील परिसर स्थित दिव्यांग शौचालय की क्षतिग्रस्त सीट। संवाद
गंगौली। कासिमाबाद तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अधिवक्ताओं के बैठने के लिए समुचित भवन नहीं होने के कारण उन्हें करकट के नीचे बैठकर काम करना पड़ रहा है। इससे न केवल अधिवक्ताओं बल्कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कासिमाबाद तहसील बार के अध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी, मनोज गौतम, नील गगन, दामोदर यादव, नवीन वर्मा, मनीष सक्सेना, प्रेम सागर, नागेंद्र गौतम, नौशाद और दानिश समेत कई अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील परिसर में अब तक बैठने के लिए कोई समुचित भवन नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में अधिवक्ता करकट के नीचे बैठकर कार्य निपटाते हैं। तहसील परिसर में वाहन स्टैंड की व्यवस्था नहीं है, जिससे आने वाले लोगों को परेशानी होती है। वहीं कैंटीन का आवंटन भी नहीं होने से लोगों को खाने-पीने के लिए बाहर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के बैठने वाले परिसर में बाउंड्री वॉल और पक्की सड़क का भी अभाव है। हल्की बारिश में सड़क पर जलभराव हो जाता है। शौचालय की स्थिति भी दयनीय है। नियमित सफाई न होने से गंदगी फैली रहती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
दिव्यांगों के लिए बना शौचालय भी दो वर्ष बाद तक चालू नहीं हो पाया है और उसके दरवाजे, पाइप व पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कासिमाबाद एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि तहसील में कोई नवीन भवन नहीं बना है।

शौचालय से संबंधित जो भी समस्या है, उसको चिह्नित कर मरम्मत और साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही अन्य समस्याओं को दूर करने का प्रयास होगा।

कासिमाबाद तहसील परिसर स्थित दिव्यांग शौचालय की क्षतिग्रस्त सीट। संवाद

कासिमाबाद तहसील परिसर स्थित दिव्यांग शौचालय की क्षतिग्रस्त सीट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed