फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New executive committee of Ramlila Committee formed; Arvind Kumar appointed President, Sachin becomes Vice President.

Ghazipur News: रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित, अरविंद कुमार अध्यक्ष, सचिन बने उपाध्यक्ष

Mon, 28 Sep 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of Ramlila Committee formed; Arvind Kumar appointed President, Sachin becomes Vice President.
जमानिया नगर ​स्थित बलुआ घाट के रामलीला मंच पर सर्वसम्मति से चयनित पदा​धिकारीगण। संवाद
जमानिया। स्थानीय कस्बा के श्री प्राचीन रामलीला समिति की बैठक शनिवार की शाम बलुआ घाट पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में आगामी रामलीला के सफल संचालन को लेकर नई कार्यकारिणी गठित की गई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 10 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद कुमार वर्मा को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर सचिन कुमार वर्मा व अंजनी कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नारायण दास चौरसिया तथा संरक्षक पद पर कमल कुमार निगम का चयन किया गया। वहीं, महामंत्री पद की जिम्मेदारी राजेश चौधरी व मुन्ना गुप्ता को सौंपी गई और राम सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति की बैठक में यह भी तय हुआ कि उपजिलाधिकारी जमानिया, क्षेत्राधिकारी जमानिया और प्रभारी निरीक्षक जमानिया को समिति में पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इसके अलावा समिति का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित किया गया, जिसके बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव/गठन किया जाएगा। नई कार्यकारिणी की आगामी बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी। बैठक की कार्यवाही का विवरण नारायण दास द्वारा लेखबद्ध किया गया, जिसकी तस्दीक श्रीकांत पांडेय ने की तथा गवाह के रूप में राम सिंह व रतन कुमार ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed