फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   navratra

विधि-विधान से किया महागौरी का पूजन

Tue, 20 Apr 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
navratra
गाजीपुर। वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन महागौरी का पूजन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया। आसपास के देवी मंदिरों में जाकर भक्तों ने देवी मां का पूजन-अर्चन किया। गिनती की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते रहे। कोरोना के चलते जिले के सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद करा दिए जाने के कारण भक्तों ने आसपास के मंदिरों एवं घरों में स्थापित देवी मां की प्रतिमा के सामने पूजन-अर्चन किया। सुबह और शाम को श्रद्धालुओं ने जगतजननी की आरती उतारकर उनका वंदन किया। इस दौरान घर-घर शंख एवं घंटियों की ध्वनि गूंजती रही। घरों में स्थापित कलश का पूजन भी किया गया। अष्टमी पर महागौरी के मंत्रों का जाप घर-घर गूंजता रहा। भक्तों ने मां शेरावाली की आराधना कर संकट से मुक्ति दिलाने के साथ ही परिवार के लिए मंगल कामना की। इसके अलावा मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, औड़िहार, जमानिया, सादात, मरदह, मौधा, खानपुर, दिलदारनगर, सुहवल, रेवतीपुर, दुल्लहपुर, बिरनो, करीमुद्दीनपुर, सेवराई, बहरियाबाद, जंगीपुर, देवकली, नंदगंज, शादियाबाद, भांवरकोल, करंडा, मनिहारी आदि क्षेत्रों में स्थित देवी मां के मंदिरों में भक्तों ने जगतजननी का दर्शन-पूजन किया। कोरोना के संकट से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed