फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Murder in Ghazipur: Dead body thrown after killing with a sharp weapon relatives accuse those who bought land for murder 

गाजीपुर में हत्या से सनसनी: धारदार हथियार से मारकर कर फेंका शव, परिजनों ने लगाया जमीन खरीदने वालों पर आरोप

Thu, 02 Sep 2021 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Sep 2021 03:02 PM IST
सार

परिजनों ने जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि हाल में उन्होंने एक जमीन बेची थी, जिसका अभी तक पैसा नहीं मिला है।

विज्ञापन
Murder in Ghazipur: Dead body thrown after killing with a sharp weapon relatives accuse those who bought land for murder 
मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली के गेहूंड़ी पुलिया के पास गुरुवार को एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, इसके बाद कासिमाबाद-मरदह मार्ग पर उसका फेंका शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने जमीन खरीदने वालों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस एक संदिग्ध को उठाकर पूछताछ करने में जुटी है। इधर घटना स्थल पर पहुंचे एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने छानबीन करने के साथ परिजनों से पूछताछ के बाद मातहतों को जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गेहूंड़ी गांव के लोग सुबह पुलिया के ओर टहलने गए थे। इस दौरान उनकी नजर हत्याकर फेंके एक व्यक्ति(40) के शव पर पड़ी। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर छानबीन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder in Ghazipur: Dead body thrown after killing with a sharp weapon relatives accuse those who bought land for murder 
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मृतक के जेब से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त मुहम्मदाबाद कोतवाली के बासदेवपुर गांव निवासी भुवाल राजभर(40) के रूप में हुई। इधर हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंच गए। मृतक की पत्नी मीना देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम चार बजे मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह कुछ बताए बिना घर से चले गए।

देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटे। सुबह पुलिस द्वारा हत्या की सूचना दी गई। उसने आशंका जताई कि कुछ दिन पूर्व गांव के बाहर की जमीन उन्होंने बेच दी थी, जिसका पैसा अब तक नहीं मिला था। इधर कुछ देर बाद पहुंचे एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों से पूछताछ की।

साथ ही मातहतों को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का निर्देश दिया। पुलिस ने परिजनों द्वारा व्यक्त की गई आशंका पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या की गई है। परिजनों द्वारा व्यक्त की गई आशंका पर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed