फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Multidisciplinary education system required for society

बहुविषयक शिक्षा पद्धति को आवश्यक बताया

Mon, 07 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Multidisciplinary education system required for society
मतसा। महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय की ओर से ‘समग्र एवं बहुविषयक शिक्षा की ओर बढ़ते कदम’ विषयक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बहुविषयक शिक्षा पद्धति को आवश्यक बताया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य डॉ. द्वारिकानाथ राय ने शिक्षा की समग्रता एवं बहु विषयकता की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए शिक्षा में बौद्धिक, भावनात्मक, शारीरिक, सामाजिक, सौंदर्य एवं नैतिक पहलुओं को एकीकृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके लिए बहुविषयक शिक्षा पद्धति को आवश्यक बताया। डॉ. रमाशंकर यादव ने शिक्षा को वास्तविकता एवं संभावना के बीच सेतु बताया। सुभाषचंद्र यादव ने विद्यार्थी, अध्यापक, पाठ्यक्रम एवं ढांचागत सुविधा से नई शिक्षा नीति की रेखांकित किया। अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नितेश कुमार पांडेय ने शिक्षा की भावी रणनीति में समग्रता एवं बहुविषयकता को साध्य, साधन के रूप में स्पष्ट किया।
विज्ञापन

इस दौरान वेबिनार के मुख्य संरक्षक प्रो. केपी राय, संयोजक डा. सुशील कुमार तिवारी, संचालक अविनाश शर्मा एवं अन्य महाविद्यालयों के प्रतिभागी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन जुड़कर आयोजन को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed