{"_id":"667492fab381eca58a07f524","slug":"mohan-bhagwat-will-attend-the-birth-anniversary-celebrations-of-param-vir-chakra-winner-veer-abdul-hameed-ghazipur-news-c-20-1-vns1007-640392-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के जयंती समारोह में आएंगे मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के जयंती समारोह में आएंगे मोहन भागवत
विज्ञापन
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के जयंती समारोह में पहली बार आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत हिस्सा ले सकते हैं। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वीर अब्दुल हमीद की जयंती एक जुलाई को मनाई जाती है। इस बार भी अमर शहीद के पैतृक गांव धामूपुर के शहीद स्मारक पार्क में भव्य कार्यक्रम होगा। शहीद पर आधारित कहानियों से जुड़ी पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा।
जयंती समारोह की तैयारियां परखने बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य शहीद स्मारक पार्क पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए वीर अब्दुल हमीद के सबसे बड़े बेटे जैनुल हसन और पौत्र परवेज से मुलाकात की। साथ ही पार्क की रंगाई-पुताई, सुंदरीकरण, पौधरोपण और इंटरलाॅकिंग कराने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता को दी। जैनुल हसन ने बताया कि वीर अब्दुल हमीद की जयंती इस बार भव्यता से मनाई जाएगी। इसमें मुंबई सहित कई राज्यों के वीआईपी शामिल होंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी आ सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान
ग्राम प्रधान सिकानू राम, सचिव राजकमल आदि मौजूद रहे।
जैनुल के मुताबिक, वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीर अब्दुल हमीद ने अदम्य वीरता और साहस का परिचय दिया था। उन्होंने पाकिस्तान के पैटर्न टैंक को ध्वस्त कर दिया था। इससे युद्ध पूरी तरह से पलट गया। इसीलिए शहीद वीर अब्दुल हमीद को परमवीर चक्र से नवाजा गया।