फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Misbehaved with mess manager after drinking alcohol, head constable and constable suspended

Ghazipur News: शराब पीकर मेस मैनेजर से दुर्व्यवहार, मुख्य आरक्षी और आरक्षी निलंबित

Sat, 15 Jun 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved with mess manager after drinking alcohol, head constable and constable suspended
गाजीपुर। शराब पीकर पुलिस लाइन के मेस मैनेजर से दुर्व्यवहार करना लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी और आरक्षी को भारी पड़ गया। शराब पीकर दुर्व्यवहार करने, अनुशासनहीनता एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही जांच बैठाने के साथ विभागीय कार्रवाई का निर्देश भी दिया। इससे पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी रामधनी यादव व आरक्षी मनीष कुमार के निलंबित होने की जानकारी होते ही अन्य कर्मियों में हड़कंप मच हुआ है। इन दोनों ने शराब पीकर पुलिस लाइन स्थित मेस मैनेजर से दुर्व्यवहार किया गया। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने जांच कराई। जांच में आरोप सत्य मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि मुख्य आरक्षी और आरक्षी को निलंबित कर विभागीय कार्य का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed