फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mirzabad captured the title by defeating Sonadi

सोनाडी़ को हराकर मिर्जाबाद ने खिताब पर कब्जा जमाया

Wed, 20 Jan 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mirzabad captured the title by defeating Sonadi
भांवरकोल। क्षेत्र के मच्छटी गांव के एसएम क्लब के तत्वावधान में पंडितपुरा के कारगिल शहीद जयप्रकाश यादव खेल मैदान में ब्लाक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित है। फाइनल में मिर्जाबाद की टीम ने सोनाडी़ को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सोनाडी़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 135 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मिर्जाबाद की टीम ने भूषण के 65 तथा शाहबाज के 53 रनों की बदौलत पांच विकेट खोकर मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैन आफ द मैच भूषण कुमार एवं मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार रतन कुमार को दिया गया। समाजसेवी मुहम्मद इकबाल खां ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफ़ी एवं नकद पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का एक हिस्सा है। उन्होंने आयोजन की सराहना की। समापन कार्यक्रम में विजेंद्र राय, अशोक राय, तुफैल खां, आफताब खां, सम्मान खां, सैफ अली खान, शाहनवाज खान, इकराम खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed