फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minor water overflow

माइनर में पानी ओवरफ्लो होने से सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूबी

Fri, 14 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Minor water overflow
सेवराई। किसानों को समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। कभी सूखी तो कभी ओवरफ्लो माइनर और नहर उनके लिए परेशानी का सबब बन रही है। गोड़सरा माइनर में पानी ओवरफ्लो होने से दर्जनों किसानों के खेतों में पानी भर गया है। हालत यह है कि सड़क के एक फीट ऊपर से पानी बह रहा है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के बाद भी बृहस्पतिवार की देर शाम तक मौके पर कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए अमौरा पंप कैनाल से अमौरा,गोड़सरा राजवाहा में पानी छोड़ी जाता है। इसके साथ ही जमानिया राजवाहा से करवनिया का डेरा, उसिया आदि क्षेत्रों में नहर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। जमानिया-उसिया राजवाहा में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण गोड़सरा गांव के पास नहर ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर बह रहा है। इसके चलते करीब 50 किसानों के खेतों में पानी चले जाने के कारण उनकी सैकड़ों बीघा की फसल पानी में डूब गई है। संबंधित विभाग की लापरवाही को लेकर किसानों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि खेती के सीजन से पहले नहर की सफाई के नाम पर मात्र औपचारिकता की गई थी जिसके कारण नहर जाम हो जाने के कारण ओवरफ्लो हो गई। इसका नतीजा पानी खेतों और सड़क पर बह रहा है। इससे किसानों की हाड़तोड़ परिश्रम से की गई खेती की क्षति की आशंका पैदा हो गई है। किसान हाफिज,सादिक खान ने बताया कि नहर ओवरफ्लो होने की शिकायत अधिकारियों को कर दी गई है लेकिन बृहस्पतिवार की देर शाम तक कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। अभी भी पानी बढ़ाव पर है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मजबूरीवश किसान पंपिंग सेट के माध्यम से खेतों का पानी निकाल रहे हैं। नहर ओवरफ्लो होने की घटना पहले भी हो चुकी है। बीते वर्ष गेहूं की फसल के सीजन में भी माइनर ओवरफ्लो हुई थी। हालांकि उस दौरान किसानों को क्षति कम हुई थी। इस बार फसल डूबने से किसान बर्बाद हो सकते हैं। विभाग किसानों की समस्या से बेखबर हैं। कोई सुनने को तैयार नहीं है। माइनर के ओवरफ्लो होने की घटना में सादिक खान, सदरुद्दीन शाह, नारद चौहान, असलम खान, मो शाहिद खान, मास्टर अबुजर खान, फैयाज खान, अख्तर खान आदि किसानों की सैकड़ों बीघे में लगी फसल पानी मेंडूब गई है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed