फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meghalaya police will reveal how Sonam Raghuvanshi reached Ghazipur

Sonam Raghuvanshi: मेघालय में खुलेगा राज, कैसे 1200 किमी का सफर कर गाजीपुर तक पहुंची सोनम

Tue, 10 Jun 2025 09:28 AM IST
प्रगति चंद अंकुर शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर।
अंकुर शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Jun 2025 09:28 AM IST
सार

सोनम रघुवंशी मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची इसका खुलासा अब मेघालय पुलिस ही करेगी। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक हो सकता है सोनम बिहार होते हुए गाजीपुर की सीमा में आई हो। 

विज्ञापन
Meghalaya police will reveal how Sonam Raghuvanshi reached Ghazipur
गाजीपुर में सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनम रघुवंशी गाजीपुर तक कैसे पहुंची यह अभी सवाल बन हुआ है। हालांकि इसका जवाब वह मेघालय पुलिस को देगी, जो देर रात सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


सोनम मेघालय से करीब 1200 किमी का सफर कर गाजीपुर पहुंची थी। वह एक महिला पुलिस के पूछने पर बस इतना ही बताई कि उसे कुछ पता नहीं। हालांकि लोग इसे वाराणसी से भी जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन

Meghalaya police will reveal how Sonam Raghuvanshi reached Ghazipur
अस्पताल में मेडिकल के लिए जाती सोनम और साथ मे पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक हो सकता है सोनम बिहार होते हुए गाजीपुर की सीमा में आई हो और वाराणसी की तरफ जा रही हो। वहीं, ढाबा जिस लेन पर स्थित है उस पर दूर-दूर तक कट नहीं है। ढाबे से नंदगंज की दूरी चार किमी, वाराणसी की 68 और प्रयागराज की दूरी 222 किमी है।

इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: मेडिकल के दौरान सोनम ने बार-बार किया ये काम; बेड पर सिर झुकाकर भी बैठी; 40 मिनट की कहानी
 

Meghalaya police will reveal how Sonam Raghuvanshi reached Ghazipur
सोनम का भाई। - फोटो : अमर उजाला
अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी किसी वाहन से यहां आई। कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे थे कि सोनम वाराणसी की तरफ से आई थी। फिलहाल इस कयास पर अब मेघालय पुलिस ही विराम लगाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मेघालय सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है। अब वहीं, पूरे मामले की जांच और कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed