फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Medical College to be inaugurated in August Purvanchal Expressway

अगस्त में होगा मेडिकल कालेज, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण

Sat, 24 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Medical College to be inaugurated in August Purvanchal Expressway
गाजीपुर। नव निर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल लोकार्पण को लेकर 30 जुलाई की तारीख स्थगित करने की सूचना आ रही है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि लखनऊ से इस बाबत एक जानकारी मिली है। जिसमें मेडिकल कालेज के लोकार्पण की तारीख आगे बढ़ सकती है। वहीं, 15 अगस्त के आस-पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का भी लोकार्पण होना है। इसके फीनिसिंग का काम बचा है। 95 फीसद काम हो चुका है। अब अगस्त में मेडिकल कालेज और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे दोनों का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन

जानकारी मिल रही है कि अगस्त में मेडिकल कालेज के लोकार्पण होगा। उसी के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का भी लोकार्पण किया जा सकता है। स्वास्थ विभाग और प्रशासन से जुड़े आला अधिकारियों का कहना है कि अगस्त में होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों लोगों के रहने की उम्मीद है। और जिले की दोनों विकास परियोजनाओं को लोगों का समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह ने नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कालेज के वर्चुअल लोकार्पण के लिए गठित कमेटी द्वारा मंच निर्माण से लेकर उसकी सजावट, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैनर एवं अन्य कार्यो को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर एवं आसपास के जिलों के बेहतर चिकित्सा एवं उपचार की सुविधा के साथ-साथ डॉक्टरों को तैयार करने के लिए करीब चार वर्ष पूर्व गाजीपुर शहर के आरटीआई मैदान में राजकीय मेडिकल कालेज की नींव पड़ी। 220 करोड़ की लागत से 25 एकड़ में भवन निर्माण कार्य शुरु हुआ था। राजकीय मेडिकल कालेज का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि फर्नीचर आदि का 10 प्रतिशत कार्य शेष है। इसे पूरा करने में कार्यदायी संस्था जुटी हुई है।
सीएमओ कार्यालय के परिसर में बन रहे 300 बेड के राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल में ओपीडी संचालन को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। राजकीय मेडिकल कालेज के विभागाध्यक्ष एवं जूनियर डॉक्टर ओपीडी का संचालन करेंगे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डा. राजेश सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डीपी सिन्हा, केके वर्मा, डीआईओ एनआईसी अखिलेश जायसवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत, नगर पालिका ईओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed