फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mau police raid in kidnapping case of former head

पूर्व प्रधान के अपहरण मामले में मऊ पुलिस ने दी दबिश

Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mau police raid in kidnapping case of former head
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के टड़वा टप्पा गांव में बुधवार को मऊ जनपद की चार थानों की पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने पूर्व प्रधान के अपहरण के मामले में दबिश दी। काफी देर तक छानबीन करने के बाद एक मकान से मोबाइल एवं सिम कब्जे में लेकर रवाना हो गई। कुछ देर बाद बरनवाल गली में दबिश देकर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर मऊ रवाना हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक ट्यूबवेल पर सुबह बोलेरो खड़ी थी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति बोलेरो से निकला और बचाने की आवाज लगाने लगा। जब तक गांव के लोग पहुंचते बोलेरो में मौजूद लोग फरार हो गए थे। पीड़ित ने अपना नाम मऊ जनपद के मधुबन थाना के सियापा गांव निवासी पूर्व प्रधान रामशब्द पटेल बताया। उसने बताया कि बीते 21 सितंबर को कुछ बदमाश जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर अपहरण कर ले गए थे। पीड़ित द्वारा परिजनों को सूचना देने के बाद मऊ जनपद की मधुबन, चिरैयाकोट, सरायलखंसी, रानीपुर और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई। पुलिस टीम ट्यूबवेेल का निरीक्षण करने के साथ एक मकान पर दबिश देकर मोबाइल फोन और सिम लेकर रवाना हो गई। शाम तीन बजे दोबारा टीम ने बरनवाल गली में दबिश देकर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर मऊ रवाना हो गई। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed