फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many trains including Vibhuti, Vande Bharat stood at the station for three hours

Ghazipur News: तीन घंटे स्टेशन पर खड़ी रहीं विभूति, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें

Tue, 19 Nov 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Vibhuti, Vande Bharat stood at the station for three hours
सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास अपलाइन पर करीब तीन घंटे का ब्लॉक लगने के कारण रेल परिचालन घंटे बाधित रहा। इस दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें खड़ी रहीं। इससे रेल यात्रियों को काफी समस्या एवं परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सकलडीहा रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर रेलवे के द्वारा मेंटनेंस कार्य के लिए सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर करीब एक बजे तक ब्लॉक लिया गया था। इसके कारण अप लाइन से जाने वाली विभूति एक्सप्रेस, वंदे भारत स्पेशल, आरा वाराणसी मेमू, फरक्का एक्सप्रेस, पुणे स्पेशल हेयर फेस्टिवल, पटना वाराणसी मेमू स्पेशल, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित अपलाइन से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन से ऊपर ट्रेन घंटे विलंब से रही, जिस कारण इन ट्रेनों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ठहराव किया गया था। दोपहर एक बजे के बाद रेल रूट क्लियर होने के बाद ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान भदौरा रेलवे स्टेशन पर अपलाइन पर वंदे भारत स्पेशल और लूप लाइन में विभूति एक्सप्रेस ठहरी रही। इससे ट्रेनों के विभिन्न रेलवे स्टेशनों को ठहरने के कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानियों उठानी पड़ी। इस संबंध में रेल जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर मेंटनेंस कार्य के चलते करीब तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed