फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   lover going on police station, do complion her boyfrend

प्यार में धोखा मिला तो थाने पहुंची प्रेमिका

Thu, 14 May 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
lover going on police station, do complion her boyfrend
दुल्लहपुर। इश्क की कहानी भी अजीब होती है, जिसके चर्चे लोग करते नहीं थकते। कुछ इसी तरह का मामला बृहस्पतिवार को दुल्लहपुर थाने में पहुंचा। यहां पहुंची एक प्रेमिका ने प्यार में धोखा खाने पर प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मऊ जिला के दोहरीघाट निवासी एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात एक 28 वर्षीय युवती ने दुल्लहपुर थाने में बृहस्पतिवार को तहरीर दी। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि दुल्लहपुर थाने के दिलशाहपुर का रहने वाला एक युवक, जो प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। चार साल पहले मऊ जनपद के घोसी में एक चिकित्सक के यहां इलाज के दौरान उससे पहली मुलाकात हुई थी। यह धीरे-धीरे प्यार में बदल गया।
विज्ञापन

हम दोनों ने अपने मोबाइल नंबर का अदान-प्रदान किया और हमारे बीच प्यार भरी बातें शुरू हो गई। प्रेमी के बुलाने पर मैं प्रयागराज, वाराणसी तथा मऊ भी गई थी। बात शादी तक पहुंची, जबकि दोनों गैर बिरादरी के हैं। जब मैं दुल्लहपुर प्रेमी के पास पहुंची तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मैंने उसे सबक सिखाने की ठान ली है। वह सीधे थाने पहुंची, वहां तैनात महिला कांस्टेबिल अबालिका ने युवती की पूरी बात सुनी और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस संबंध में एसआई रामअनुग्रह पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed