फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   lockdown 3 uneffective in ghazipur

कोरोना: बाजारों में बेअसर है लाकडाउन तीन

Wed, 13 May 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
lockdown 3 uneffective in ghazipur
लाकडाउन में रौजा तिराहा पर बिना हेलमेट के बाइकों की चेकिंग करते यातायात प्रभारी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोविड-19 से जंग लड़ रहे जनपद में लॉकडाउन-तीन का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से छूट मिलते ही लोग जिंदगी को लेकर पूरी तरह लापरवाह हैं। यही वजह है कि खुलेआम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शहर में लॉकडाउन का थोड़ा असर देखने को मिल भी रहा है, तो ग्रामीण इलाके में यह पूरी तरह बेअसर है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बाजारों में जहां भीड़ उमड़ रही है, वहीं दोपहर बाद तेज धूप के कारण सन्नाटा पसर जा रहा है। बाजारों में आने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सबसे अधिक समस्या सब्जी मंडी, बैंकों आदि स्थानों पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या काफी गंभीर हो गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से लोगों को समझाया-बुझाया जा रहा है। लेकिन न मानने पर सख्ती भी की जा रही है।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में कपड़ा, मशीनरी, सैलून से लेकर सभी प्रकार की दुकानें खुलने लगी हैं। ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को भी छोटे-बड़े बाजारों, चट्टी-चौराहों पर सुबह खासा चहल-पहल देखी गई। अलावलपुर बाजार में कपड़े तथा सैलून की दुकानें खुली रहीं। दुबिहा, बाराचवर, कठवामोड़, भांवरकोल आदि स्थानों पर निर्धारित समय के मुताबिक ही दुकानें खुुलीं लेकिन इस बीच भी अगर भीड़ बढ़ जा रही है, तो बाजारों को बंद कराया जा रहा है। सड़कों पर बिना मास्क जरूरी कामों से निकले लोगों को पुलिस समझाती-बुझाती रही। प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी भी जगह-जगह भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार सुबह बाजारों में खूब भीड़ हो रही है लेकिन दोपहर बाद सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहता है। शाम के समय भी कोई खास चहल-पहल नहीं दिखती। बाजार में सब्जी, राशन और दवा की छिटपुट दुकानें शाम के समय खोल दी जाती हैं। सभी दुकानों को खोले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। दुल्लहपुर, नंदगंज, करंडा, सैदपुर में भी सुबह ग्राहक तो निकल रहे है लेकिन बाद में सन्नाटा पसर जा रहा है। औड़िहार संवाददाता के अनुसार गाजीपुर-वाराणसी हाई-वे पर जरूरी सामानों को लेकर वाहन गुजर रहे हैं। मोटर साइकिल और चार पहिया वाहनों का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। कासिमाबाद, सादात, बहरियाबाद, जमानिया रेवतीपुर, बिरनो सहित कुछ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी कमोवेश चहल-पहल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed