{"_id":"9b626677806d030d3a5f2802231a25ef","slug":"lineman-from-current-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से लाइनमैन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में रविवार की शाम ट्रांसफार्मर का तार जोड़ते समय करेंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई।
भुड़कुड़ा गांव निवासी उदय सिंह 55 वर्ष जखनियां उपकेंद्र पर प्राईवेट लाइन मैन के रूप में काम करता था। दोपहर में वह बिजली का बिल बांटकर उपकेंद्र पर पहुंचा तो उसे बताया गया कि भुड़कुड़ा गांव का ट्रांसफार्मर का तार जोड़ना है। वह शट डाउन लेकर खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। अचानक हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया। इसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोग वहां पहुंच कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जताने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामशिरोमणि राय पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे।
विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाने लगे लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर और बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने के लिए डटे रहे। सूचना मिलने के बाद एसडीएम जखनिया सतेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव मौके पहुंचे और ग्रामीणों को सहायता का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिश ने शव को कब्जे में ले लिया।