{"_id":"6ab2c0ded5366016f60624b4","slug":"leakage-found-in-drain-pipe-drm-orders-immediate-repair-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160746-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ड्रेन पाइप में मिला रिसाव, डीआरएम बोले- जल्द ठीक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ड्रेन पाइप में मिला रिसाव, डीआरएम बोले- जल्द ठीक करें
विज्ञापन
गाजीपुर घाट स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम आशीष जैन-स्रोत-रेलवे
गाजीपुर। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने मंगलवार को गाजीपुर सिटी-छपरा रेलखंड के विंडो निरीक्षण के क्रम में गाजीपुर घाट स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनको ड्रेन पाइप में रिसाव मिला। उन्होंने इसको जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।
उन्होंने केंद्रीकृत स्टेशन पैनल, वीडर काउंटर, रिले रूम, लॉक एंड ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, एक्सल काउंटर एवं आईपीएस रूम सहित विभिन्न सुरक्षा उपकरणों का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर संधारित महत्वपूर्ण अभिलेखों, जिसमें विफलता रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, रिले रूम चाबी हस्तांतरण रजिस्टर, पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग रजिस्टर एवं स्टेशन वर्किंग रूल की जांच की।
विज्ञापन
साथ ही स्टेशन मास्टर से ट्रेनों के परिचालन एवं स्टेशन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।