फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Labourer dies after being hit by a truck while crossing the road.

Ghazipur News: सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 25 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies after being hit by a truck while crossing the road.
सिधौना चौराहे ट्रक की चपेट में आने से मौत की खबर में-------मृतक प्रकाश बेनवंशी की फाइल फोटो। स्
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना चौराहे के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पार करते समय सोमवार को ट्रक ने मजदूर प्रकाश बेनवंशी (48) को रौंद दिया। इससे मजदूर की मौत हो गई। वह खरौना गांव में मजदूरी करने जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस आसपास के थानों को फोनकर अलर्ट कर दिया। इधर, पुलिस ने कैथी टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि सिधौना बारी निवासी प्रकाश बेनवंशी (48) सुबह उठकर खरौना गांव में मजदूरी करने जा रहे थे। सिधौना चौराहे पर सड़क पार करते समय वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। सिधौना चौकी प्रभारी सुधीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। कुछ ही देर बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद पुलिस ने वायरलेस के माध्यम से आसपास के थानों को ट्रक की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक को कैथी टोल प्लाजा पर रोक लिया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी रंजू, मां सरस्वती, बेटा घनश्याम और बेटियां संध्या, राखी व खुशबू बिलखने लगी। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed