फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kovid vaccination dedicated cold chain room is ready

कोविड वैक्सीनेशन समर्पित कोल्ड चेन रूम को कर लिया गया तैयार

Wed, 30 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination dedicated cold chain room is ready
ग़ाजीपुर। एनआईसी में कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में बुधवार को बैठक हुई। जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि जिला स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन समर्पित कोल्ड चेन रूम को चिह्नित कर इसकी मरम्मत एवं रंगाई कराकर तैयार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त विकासखंड स्तर पर भी कोल्ड चेन रूम चिह्नित कर लिया गया है। प्रत्येक कोल्ड चेन रूम, प्वाइंट पर सीसीटीवी इंस्टाल करना शेष बताया गया। वैक्सीनेशन के लिए शासन की ओर से आवंटित किए गए तीन आईएलआर प्राप्त कर लिया गया है जिसका इंसटालेशन कराना शेष है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जनपद के लिए 765582 सिरिंज आवंटित किए गए हैं। जिसमें 594000 सिरिंज प्राप्त कर लिया गया है। शेष 171582 सिरिंज जल्द ही अपर निदेशक कार्यालय से प्राप्त कर ली जाएगी। प्रथम चरण के लिए सेशन साइट 19 कोविड वैक्सीनेसन केंद्र एवं वैक्सीनेटर निर्धारित कर दिए गए हैं। कोविड वैक्सीनेसन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया जा चुका है। ब्लाक स्तर पर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जिसमें एक एमबीबीएस मेडिकल आफिसर, एक स्टाफ नर्स, एएनएम एवं एक फार्मासिस्ट शामिल है। वर्तमान मे सभी सरकारी एवं निजी चिकित्सा कर्मियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed