फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kachcha Baniyan gang 13 miscreants with six woman arrested in Ghazipur

UP News: गाजीपुर में कच्छा-बनियान गिरोह के 13 बदमाश गिरफ्तार, इनमें छह महिलाएं, 8 लाख के गहने और नकदी बरामद

Wed, 28 Jun 2023 07:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 07:17 PM IST
सार

सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देने वाले कच्छा-बनियान गिरोह के 13 बदमाशों को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें छह महिलाएं भी हैं।इनके पास से करीब 8 लाख रुपये की कीमत के गहने करीब एक लाख नकद और तमंचा पुलिस ने बरामद किया। 

विज्ञापन
Kachcha Baniyan gang 13 miscreants with six woman arrested in Ghazipur
गाजीपुर में कच्छा-बनियान गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले में पुलिस ने कच्छा-बनियान गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के पास से चोरी के आठ लाख के आभूषण और 99,730 रुपये की बरामदगी हुई है। तमंचा, कारतूस भी बरामद हुए।

विज्ञापन


गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि पकड़े गए कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्य जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दुल्लहपुर और सैदपुर सहित विभिन्न इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। कच्छा-बनियान गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी पर पुलिस टीम सतर्क थी।
विज्ञापन


सूचना पर टीम ने दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर जुझारपुर बार्डर से गिरोह के 13 शातिरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के आठ लाख के आभूषण और 99,730 रुपये बरामद हुए। तमंचा और कारतूस के अलावा चाकू और चोरी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ओपी राजभर के बदले सुर, कहा- विपक्षी दलों की बैठक से हिली भाजपा, मायावती-अखिलेश को लेकर भी बड़ा बयान

गिरोह में कई जिले के बदमाश

पकड़े गए आरोपियों में बिहार के आरा जनपद के बिहियां थाना क्षेत्र के त्रिपुुरा कॉलोनी निवासी रविंद्र खरवार, गूंगा, उपेंद्र खरवार, धरहरा गांव निवासी ममिता खरवार, संगीता, करिश्मा निवासी त्रिपुरा कालोनी, सुनीता निवासी धरहरा, पूजा देवी निवासी धरहरा, लालपंखी निवासी त्रिपुरा कॉलोनी और मुकेश वर्मा निवासी गोला बाजार जनपद मऊ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed