फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Justice was not done to 69 thousand recruited teachers even after six years: Rajbhar

69 हजार भर्ती शिक्षकों के साथ छह साल भी न्याय नहीं हुआ: राजभर

Tue, 28 Mar 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Justice was not done to 69 thousand recruited teachers even after six years: Rajbhar
69 हजार भर्ती शिक्षकों के साथ छह साल भी न्याय नहीं हुआ: राजभर
विज्ञापन

संंवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। अब तक की सरकारें पिछड़ों का वोट लेकर पिछड़ों को ही धोखा दे रही है । पिछड़ों की बात करने वाली भाजपा 69 हजार भर्ती शिक्षकों के साथ न्याय क्यों नहीं कर रही है। छह वर्ष बाद भी योगी सरकार उनके साथ इंसाफ नहीं कर पाई। ये बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जहूराबाद से विधायक ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को कहीं । वे नसीरुद्दीनपुर के राजापुर में पार्टी नेता सिंहासन राम के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने राहुल गांधी के दो वर्ष की सजा और संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के सवाल पर कहा कि इसके लिए राहुल गांधी ही जिम्मेदार हैं। वर्ष 2013 में जब इस बिल पर अध्यादेश मनमोहन सिंह की सरकार ले आ रहा थी, उस समय बिल को फाड़कर रोकने का काम किया था। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, मायावती, अखिलेश यादव मिलकर एक साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे भाजपा नहीं हारेगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ उत्तर प्रदेश में भाजपा को विपक्ष हरा दे तो पूरे देश से भाजपा का सफाया हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं हो पाया तो भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक भी नहीं पाएगा। राजभर ने कहा कि नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, मायावती, कांग्रेस के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार के छोटे दलों का मोर्चा बन जाएगा तो भाजपा साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

अपने बारे में बताते हुए कहा कि मैं 2024 में बताऊंगा कि किसके साथ गठबंधन कर रहा हूं। इतना तय है कि मैं जिधर रहूंगा उसका प्रदेश में पलड़ा भारी रहेगा। तीसरे मोर्चे के विकल्प पर कहा कि प्रदेश में केसीआर ममता के कितने वोट हैं। भाजपा के सामने तीसरा मोर्चा नहीं बल्कि सभी को मिलकर आमने-सामने लड़ने की अपील किया। आज सभी मिलकर लड़ेंगे तो सरकार बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछड़ों की हक की बात करने वाली भाजपा जातिगत जनगणना से क्यों भाग रही है। सामाजिक न्याय की रिपोर्ट क्यों नहीं लागू कर रही है। अगर सामाजिक न्याय की रिपोर्ट भाजपा लागू कर देती है तो मान लिया जाएगा कि पिछड़ों की हितैषी है। कहा की 2018 से 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में पिछड़ों के आरक्षण का मामला चल रहा है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी सरकार उन शिक्षकों के साथ न्याय नहीं कर रही है।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश में गजब की स्थिति पैदा हो गई है, जो सवाल मीडिया को सत्तापक्ष से करना चाहिए वह सवाल विपक्ष के नेताओं से किए जा रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार में बैठे लोग पूछ रहे हैं कि 70 सालों में क्या हुआ है। जबकि कांग्रेस ने जो विकास किया है उतना किसी ने नहीं किया है। इसी प्रकार सभी अन्य को जोड़ते हुए कहा कि जिसको जितना मौका मिला सभी ने देश का विकास किया। बिना काम किए देश यहां तक नहीं आया है। प्रेस वार्ता में उनके साथ जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर, विधायक प्रतिनिधि सिंहासन राम, शिव कुमार यादव, सालीक यादव, छोटे लाल राजभर, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed