फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jogging is beneficial to increase immunity

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टहलना लाभदायक

Thu, 04 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jogging is beneficial to increase immunity
गाजीपुर। हमारे शरीर में मौजूद रोग प्रतिरोधक क्षमता हर रोग के खिलाफ लड़ने में काफी महत्वपूर्ण कार्य करती है। शरीर की इस क्षमता को बढ़ाने में सुबह का मार्निंग वाक सबसे महत्वपूर्ण है। कोरोना के इस संक्रमण काल में लोग अपने शरीर पर विशेष ध्यान रख रहे है। पार्कों, सड़कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुबह मार्निंग वाक करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सुबह टहलने वालों का कहना है कि इससे जहां दिन भर शरीर में ताजगी बनी रहती है वहीं चिकित्सकों ने इसे सबसे बेहतरीन लाभ बताया है।
विज्ञापन

बैंगलुरू से आने के बाद मैं स्वयं तथा अपनी छोटी- छोटी बेटियों के साथ रोज सुबह टहलने निकलता हूं। इससे मुझे ब्लड प्रेशर और शुगर में काफी लाभ मिल रहा है। दिन भर शरीर में ताजगी बनी रहती है। आगे कुछ व्यायाम भी करना शुरू करूंगा। - मनोज कुमार पांडेय
विज्ञापन

पहले तबियत खराब हुई थी उसके बाद मैं लगातार सुबह टहलने लगा। इसके बाद दिन भर शरीर में ताजगी बनी रहती है। सुबह की हवा शरीर के लिए काफी लाभदायक होती है। टहलने से होने वाले लाभ में बहुत अच्छी तरह से महसूस कर रहा हूं। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह रामबाण है। - शिवानंद पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सुबह का टहलना काफी लाभ दायक है। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट टहलना चाहिए जिससे रोग प्रतिरोधक तंत्र (इम्यून सिस्टम) मजबूत होता है। शुद्ध हवा फेफड़ों तथा शरीर में प्रवेश कर सभी तंत्रों को मजबूत बनाता है। टहलने से शरीर के इम्यून सिस्टम मजबूत होती है। इससे किसी भी रोग के प्रति लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। - अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमेश कुमार

सुबह टहलना हर प्रकार से लाभ दायक है। ब्लड प्रेशर तथा शुगर के मरीजों के लिए यह रामबाण दवा है। मानसिक तनाव से भी काफी आराम मिलता है। इसके साथ ही शरीर के इम्युन सिस्टम में भी मजबूती आती है। हमारे वेद शास्त्रों में भी आहार पर नियंत्रण, संतुलित जीवन तथा सुबह के टहलने और व्यायाम को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। - अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीपी सिन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed