फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   inspaction

अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया

Mon, 17 May 2021 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
inspaction
सेवराई। कोविड-19 महामारी को देखते हुए उपजिलाधिकारी रमेश मौर्या ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों बारा, गहमर और देवल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक केंद्रों पर चार वॉयल इंजेक्शन रखने का निर्देश दिया। देवल और बारा में साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार एवं प्रशिक्षु पीसीएस प्रतिभा मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण एवं अन्य स्थितियों को जांचा। तहसीलदार आलोक कुमार ने दिलदारनगर, नगसर और उतरौली उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर टीकाकरण का हाल जाना। इस बाबत एसडीएम सेवराई रमेश मौर्या ने बताया कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया गया है। सभी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed