फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Innocent girl who came to her maternal home dies during treatment

Ghazipur News: ननिहाल आई मासूम की इलाज के दौरान मौत

Sun, 17 May 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Innocent girl who came to her maternal home dies during treatment
सुहवल। करीब तीन माह पूर्व मां के साथ सुहवल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित ननिहाल आई एक वर्षीय मासूम की रविवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, मां-पुत्री को उल्टी दस्ती की शिकायत थी। फिलहाल पुलिस ने मासूम के शव को संरक्षण में लेकर छानबीन में जुटी हुई है। सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पिपरा गांव निवासी सीमा यादव ने तहरीर देकर बताया कि करीब तीन माह पूर्व उनकी पुत्री रानी यादव अपनी एक वर्षीय पुत्री प्रीति यादव के साथ आई थी। शनिवार को अचानक उल्टी व दस्त की शिकायत पर रानी और प्रीति यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नातिन की मौत हो गई। जबकि पुत्री रानी यादव का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मासूम के शव को संरक्षण में लेकर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed