फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी की हत्या से पत्नी सोनम की गिरफ्तारी तक, गाजीपुर में कब क्या-क्या हुआ; पढ़ें

Mon, 09 Jun 2025 10:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 10:16 AM IST
सार

Sonam Raghuvanshi Arrest: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस ने पत्नी सोनम समेत चार लोगों को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। इंदौर के दोनों कपल हनीमून माने गए हुए थे। 11 मई को शादी और नौ जून को पत्नी सोनम गिरफ्तार हो गई, जानें कब क्या-क्या हुआ...

विज्ञापन
indore couple missing news From murder of Raja Raghuvanshi to arrest of his wife Sonam know what happen
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

सोनम की गिरफ्तारी के बाद राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ चुका है। हत्या के 17 दिन बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी को बरामद कर लिया है। सोनम गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके से मिली है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर गई, चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। राजा मर्डर केस में पुलिस ने अब तक पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

indore couple missing news From murder of Raja Raghuvanshi to arrest of his wife Sonam know what happen
तीनों हत्यारें बाइक से सोनम और राजा का पीछा करते थे। 23 मई को सूनसान इलाका देख उन्होंने राजा को मौत - फोटो : अमर उजाला
मेघालय के पुलिस महानिदेशक इदाशीशा नोंगरांग ने मध्य प्रदेश के इंदौर के लापता दंपत्ति के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से, दो अन्य को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण कर दिया। 
indore couple missing news From murder of Raja Raghuvanshi to arrest of his wife Sonam know what happen
राजा हत्याकांड की टाइमलाइन - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने एक्स पर जानकारी देकर बताया कि राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
indore couple missing news From murder of Raja Raghuvanshi to arrest of his wife Sonam know what happen
राजा रघुवंशी और सोनम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
11 मई को शादी और नौ जून को गिरफ्तारी, जानें कब क्या-क्या हुआ

11 मई 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी इंदौर में धूमधाम से हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई। इसके बाद 20 मई को राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मध्य प्रदेश के इंदौर से असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। 23 मई को जोड़े ने एक मंदिर में दर्शन किए। फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। दोपहर में परिजनों से बातचीत के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 24-25 मई को परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि किराए पर ली गई गाड़ी लावारिस हालत में मिली है।
विज्ञापन
indore couple missing news From murder of Raja Raghuvanshi to arrest of his wife Sonam know what happen
राजा रघुवंशी और सोनम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद 26 मई को राजा और सोनम के परिजन शिलांग पहुंचे और दोनों के लापता होने की जानकारी मीडिया में आई और पूरे देश में खबर वायरल हो गई। 28 मई को जोड़ा जिस होमस्टे में रुके थे, पुलिस को उसकी तलाशी में उनके बैग मिले। खोजी कुत्तों की मदद से अभियान तेज किया गया। इसके बाद 29-30 मई को लगातार बारिश के कारण तलाशी अभियान बाधित रहा। पुलिस इस पूरे मामले को अब तक एक हादसे के रूप में देखती रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed