फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Increase in Ganga, Ganga is increasing one centimeter per hour

Ghazipur News: गंगा में बढ़ाव, प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रही है गंगा

Sun, 02 Jul 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Increase in Ganga, Ganga is increasing one centimeter per hour
फोटो-
विज्ञापन


-10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान, कई इलाकों में हुई बारिश
-अगले पांच दिनों तक जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। एक सप्ताह से हो रही बारिश से अब गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। बीते 48 घंटों में गंगा का जलस्तर तेजी के साथ ऊपर आया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
22 जून से तापमान से लगातार गिरावट हो रही है। भीषण गर्मी से लोगों को एक सप्ताह से राहत मिली है। तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। जबकि गर्मी बढ़ने से तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

रविवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीजी कालेज के कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार घने बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड एवं न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया। यह बढ़ाव पिछले दो दिनों से जारी है। रविवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 53.430 मीटर रहा। जबकि जिले में 61.550 मीटर पर चेतावनी बिंदु है।- अशोक राय, जिला आपदा विशेषज्ञ

----------
किसान न करें अभी कोई छिड़काव
गाजीपुर। पीजी कालेज के कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि किसान वर्षा जल को एकत्रित करें और तालाब में या वाटरशेड में जमा करें, जिससे आगामी समय में प्रयोग किया जा सकें। किसान किसी तरह का छिड़काव न करें। इस समय नर्सरी की निगरानी करें। धान की नर्सरी 21 से 25 दिन की होने पर पौध की रोपाई उपयुक्त रहती है।
धान की रोपाई के साथ अच्छे उत्पादन के लिए पंक्तियों से पंक्तियों की दूरी 20 सेंटीमीटर तथा पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर रखें। किसान आम, लीची, अमरुद, आवला आदि फलदार पौधे लगाने की तैयारी करें साथ ही पौधे का चुनाव प्रमाणित श्रोत से करें एवं गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। बारिश के मौसम में किसान अपने पशुओं का विशेष देखभाल करें साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें तथा पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीका लगवाएं। बदलते हुए मौसम के अनुसार सुपाच्य तथा पौष्टिक चारे की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed